Search

 
 
 

Gumla News: गुमला पुलिस ने अंतरराज्यीय कोरई गैंग के 11 अपराधी को दबोचा, अवैध हथियार बरामद

गुमला पुलिस ने अंतरराज्यीय कोरई गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से अवैध हथियार, गोलियां, सोना-चांदी, नकद रुपये, मोबाइल और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए हैं.
 

Gumla: गुमला पुलिस ने अंतरराज्यीय कोरई गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से अवैध हथियार, गोलियां, सोना-चांदी, नकद रुपये, मोबाइल और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य झारखंड समेत कई राज्यों में चोरी, छिनतई और लूट की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं.

 

गुमला एसपी हरीश बिन जमा को गुप्त सूचना मिली थी कि पालकोट थाना क्षेत्र के बिलिंगबिरा रोड स्थित सुमित केसरी के ईंट भट्ठा के सामने पहाड़ पर 6-7 संदिग्ध लोग बैठकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए बसिया एसडीपीओ शिवशंकर मरांडी के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया. टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों की तलाशी ली, जहां से अवैध हथियार और गोलियां बरामद हुईं. इसके बाद सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पालकोट थाना कांड संख्या 35/26 में दो आरोपियों और घाघरा थाना कांड संख्या 39/26 में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया. पालकोट थाना कांड में करीब 12 लाख रुपये के आभूषण की लूट का मामला शामिल है. पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार सभी आरोपी अंतरराज्यीय कोरई गैंग से जुड़े हैं और अलग-अलग राज्यों में चोरी, छिनतई और लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं.

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से 69.9 ग्राम सोना, 1.340 किलो चांदी, 1 लाख 70 हजार रुपये नकद, एक देशी पिस्टल, दो देशी कट्टा, विभिन्न बोर की 11 गोलियां, सात मोबाइल फोन और डिक्की समेत अन्य लॉक तोड़ने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दो मास्टर चाभी बरामद की हैं. 


गिरफ्तार आरोपियों में ओडिशा के जाजपुर जिले के कोरई थाना क्षेत्र निवासी आर अर्जुन उर्फ अवला अर्जुन, अक्षय कबाड़ी, येशु दास, किशुन दास, अवला शेखर, अर्जुन दास, माईकेल सावन, मनोज दास और भोला दात्त शामिल हैं. इसके अलावा छत्तीसगढ़ के महासमुंद निवासी करण नेताम और आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम निवासी मेकला येशु को भी गिरफ्तार किया गया है.

 

पुलिस के अनुसार, गिरोह के अन्य सदस्यों और पूर्व में की गई आपराधिक घटनाओं के संबंध में जांच जारी है. शेष आरोपियों की गिरफ्तारी और अन्य सामान की बरामदगी के लिए SIT की टीम विभिन्न राज्यों में छापेमारी कर रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही