Search

 
 
 

Gumla News : पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, बेटे के धक्के से पिता की मौत

चैनपुर अंचल के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को दो अलग-अलग पारिवारिक विवादों में दो लोगों की जान चली गई. पहली घटना में पति ने पत्नी की बेरहमी पीट-पीटकर हत्या कर दी, वहीं दूसरी घटना में बकरा बेचने के विवाद में बेटे ने अपने पिता को धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया.
 

Gumla : गुमला जिले के चैनपुर अंचल के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को दो अलग-अलग पारिवारिक विवादों में दो लोगों की जान चली गई. पहली घटना में पति ने पत्नी की बेरहमी पीट-पीटकर हत्या कर दी, वहीं दूसरी घटना में बकरा बेचने के विवाद में बेटे ने अपने पिता को धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.


कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के सकरा गांव के गोवर्धन मुंडा ने अपनी पत्नी वीरसमनी देवी (46 वर्ष) की बांस की पट्टी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. परिजन सूरज देव मुंडा के अनुसार, घटना के समय घर में उन दोनों के अलावा कोई और मौजूद नहीं था. पति और पत्नी दोनों नशे की हालत में थे. इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि गोवर्धन मुंडा ने घर में रखी बांस की पट्टी से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

 

सूचना मिलते ही एसआई संजय उरांव जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने आरोपी गोवर्धन मुंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

 

दूसरी  घटना कुटवा कुटुमा असुरटोली गांव की है. खस्सी बेचने को लेकर हुए विवाद में कार्तिक असुर ने अपने पिता विरसु असुर (63 वर्ष) को धक्का दे दिया. ऊंचाई से गिरने से उनकी मौत हो गई. परिजन प्रदीप असुर ने बताया कि बहस के दौरान कार्तिक उग्र हो गया और पिता को जोर से धक्का दे दिया. धक्का लगने के कारण विरसु नीचे गिर गए. सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी जान चली गई.

 

थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कांड संख्या-07/2026 के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने अभियुक्त कार्तिक असुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही