- गुमला में आजसू पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह, संगठन की मजबूती पर जोर
Gumla News : आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो सोमवा को गुमला में थे. उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है. उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए.
इसे भी पढ़ें
सुदेश महतो सोमवार को गुमला के टाउन हॉल में आजसू पार्टी के कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनता के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने का आह्वान किया. कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके हक की आवाज बुलंद करें. उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर अपनी सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

