Search

 
 
 

Gumla News : जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव टांगीनाथ धाम पहुंचे, की भोलेनाथ की पूजा-अर्चना

Gumla News : जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव शनिवार को बाबा टांगीनाथ धाम पहुंचे. उन्होंने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. इसके बाद उन्होंने धाम समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की.
 
पूजा-अर्चना करते जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव.

Gumla News : झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव शनिवार को गुमला जिले के डुमरी प्रखंड स्थित बाबा टांगीनाथ धाम पहुंचे. उन्होंने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. मंदिर के पुजारी ने विधिवत पूजा कराई. मौके पर गुमला के प्रधान जिला जज अजीत कुमार सिंह, चैनपुर की एसडीएम हरि उरांव, बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. मंदिर समिति के बरिंद्र प्रसाद व गोविंद सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया.

इसे भी पढ़ें


पूजा-अर्चना के बाद जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव व अधिकारियों ने धाम समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में बाबा टांगीनाथ धाम के धार्मिक, पौराणिक व पुरातात्विक महत्व को ध्यान में रखते हुए इसके विकास व जीर्णोद्धार पर चर्चा की गई. समिति ने धाम के सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का मुद्दे उठाया. अधिकारियों ने इस दिशा में जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही