Search

 
 
 

Gumla News : खेत से मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

Gumla News : ग्रामीणों के अनुसार, विश्वनाथ उरांव को बुधवार को एक बोरा धान बेचने के लिए ले जाते हुए देखा गया था. बताया जा रहा है कि उस समय वह नशे की हालत में था. इसके बाद वह घर नहीं लौटा. गुरुवार को खेत में उसका शव पड़ा मिला, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना घाघरा थाना पुलिस को दी.
 
व्यक्ति का खेत में मिला शव

Gumla News : जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी खपरा टोली के समीप खेत से गुरुवार को करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान पिठवर टोली निवासी विश्वनाथ उरांव के रूप में हई रहने है. 

 

ग्रामीणों के अनुसार, विश्वनाथ उरांव को बुधवार को एक बोरा धान बेचने के लिए ले जाते हुए देखा गया था. बताया जा रहा है कि उस समय वह नशे की हालत में था. इसके बाद वह घर नहीं लौटा. गुरुवार को खेत में उसका शव पड़ा मिला, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना घाघरा थाना पुलिस को दी.

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. घटना को लेकर ग्रामीणों में हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा होने की उम्मीद है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही