Search

 
 
 

Gumla News:  बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, परीक्षा केंद्रों के चयन पर मंथन

Gumla News: बैठक में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए प्रखंड स्तर पर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण, जिला स्तर पर मूल्यांकन केंद्रों के चयन तथा झारखंड अधिविद्य परिषद के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा से संबंधित विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई.
 
बैठक में परीक्षा केंद्रों के चयन पर चर्चा

Gumla News: गुमला उपायुक्त की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्र एवं मूल्यांकन केंद्र निर्धारण के साथ साथ परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर बैठक हुई. बैठक में उपविकास आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, विभिन्न शिक्षक संघों के प्रतिनिधि सहित जिला शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित रहे.


इसे भी पढ़ें:

 

बैठक में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए प्रखंड स्तर पर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण, जिला स्तर पर मूल्यांकन केंद्रों के चयन तथा झारखंड अधिविद्य परिषद के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा से संबंधित विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. जिसमें सर्वसम्मति से परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों की सुविधा तथा परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्था संबंधी आवश्यक निर्णय लिए गए. 

 

उपायुक्त ने कहा कि झारखंड अधिविद्य परिषद के निर्देशों के अनुरूप परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए. परीक्षा केंद्र एवं मूल्यांकन केंद्र से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं संबंधी आवश्यक पूर्व तैयारी, बेहतर समन्वय एवं समयबद्ध कार्यान्वयन को प्राथमिकता देने पर बल दिया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही