Search

 
 
 

Gumla News: गुमला की बेटी और फुटबॉल खिलाड़ी दीपिका कुमारी को सांसद ने किया सम्मानित

Gumla News: गुमला स्थित आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, इंडोर स्टेडियम से जुड़ी दीपिका कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर जिले की खेल प्रतिभा को नई पहचान दिलाई है. सांसद सुखदेव भगत ने दीपिका कुमारी की उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया.
 
फुटबॉल खिलाड़ी दीपिका कुमारी हुई सम्मानित
  • एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप 2027 के लिए भारतीय टीम को क्वालीफाई कराने में रही अहम भूमिका
  • सांसद सुखदेव भगत व डीसी ने जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर दी बधाई और शुभकामनाएं

Gumla News: एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप 2027 के लिए भारतीय महिला फुटबॉल टीम को क्वालीफाई कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली गुमला की बेटी दीपिका कुमारी को सांसद सुखदेव भगत व जिला प्रशासन ने सम्मानित किया. दीपिका की उपलब्धि पर सांसद ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी.


इसे भी पढ़ें:


उल्लेखनीय है कि मलेशिया में 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक आयोजित एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप क्वालीफायर प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की. 


भारतीय टीम ने इराक को 14-0, सीरिया को 2-0 तथा मेजबान मलेशिया को 4-0 से पराजित कर एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप 2027 के लिए क्वालीफाई किया. इस उपलब्धि में झारखंड की दो खिलाड़ियों, गुमला की दीपिका कुमारी एवं रांची की अनुष्का कुमारी ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया.

 

गुमला स्थित आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र,  इंडोर स्टेडियम से जुड़ी दीपिका कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर जिले की खेल प्रतिभा को नई पहचान दिलाई है. सांसद सुखदेव भगत ने दीपिका कुमारी की उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया. उन्होंने दीपिका को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा खेल के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं.

 

कार्यक्रम में उपायुक्त दिलेश्वर महतो, पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमा, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी अहमद बेलाल अनवर, उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन सहित जिले के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं दिशा समिति के सदस्य उपस्थित रहे.

 

जिला प्रशासन की ओर से जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. दीपिका कुमारी की सफलता जिले की अन्य युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह दर्शाती है कि उचित प्रशिक्षण, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के माध्यम से गुमला की बेटियां भी अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी पहचान स्थापित कर सकती हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही