Gumla News : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत गुमला नगर भवन में जिला आपूर्ति विभाग की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में जिले में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से जरूरतमंदों तक समय पर और पारदर्शी तरीके से राशन पहुंचाने पीडीएस डीलरों और बेहतर कार्य करने वाले प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया.
इसे भी पढ़ें
मुख्य अतिथि गुमला डीसी दिलेश्वर महतो ने कहा कि जिले के दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब परिवार पूरे महीने अपने राशन का इंतजार करते हैं. ऐसे में समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. उन्होंने पीडीएस दुकानदारों से ईमानदारी और सेवा भावना के साथ काम करने की अपील की.
इन्हें किया गया सम्मानित
वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक धान अधिप्राप्ति और जन वितरण प्रणाली में बेहतर कार्य करने वाले प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया. इनमें जारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार यादव प्रथम, गुमला की संगीता केरकेट्टा द्वितीय और सिसई के शशिभूषण महतो तृतीय स्थान पर रहे.
इसके अलावा जिले के विभिन्न प्रखंडों के 36 पीडीएस डीलरों और समूहों को भी सम्मानित किया गया. इनमें जारी, चैनपुर, भरनो, सिसई, रायडीह, पालकोट, कामडारा, विशुनपुर, घाघरा और गुमला के चयनित पीडीएस विक्रेता एवं समूह शामिल रहे. डीसी और डीडीसी ने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

