Gumla News: सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपों को लेकर भाजपा नेता एवं पालकोट मंडल प्रभारी मंगल सिंह भोगता ने चिंता जताते हुए मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.
इसे भी पढ़ें:
उन्होंने कहा कि सामने आए आरोपों के अनुसार सिमडेगा जिले की एक नाबालिग जनजातीय बच्ची को पढ़ाई कराने के नाम पर रांची स्थित आवास ले जाया गया, जहां उसके साथ शारीरिक शोषण और मारपीट किए जाने की बात कही जा रही है. आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी, लेकिन मामला गंभीर होने के कारण निष्पक्ष जांच जरूरी है.
भोगता ने प्रशासन से पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की. इसके अलावा मामले को सार्वजनिक रूप से उठाने वाले पत्रकार को भी सुरक्षा देने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी दबाव या भय के कारण जांच प्रभावित नहीं होनी चाहिए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

