Gumla News: जिले के पुसो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए पांच मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा है. सोमवार को मोबाइल मिलने के बाद असली मालिकों के चेहरे पर खुशी की झलक दिखी.
इसे भी पढ़ें:
थानेदार मो. जहांगीर खान ने बताया कि मोबाइल गुम होने की सूचना पर दर्ज सनहा के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी. पुलिस के प्रयास से सभी पांच मोबाइल बरामद किए गए. सत्यापन के बाद मोबाइल के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें उनके फोन वापस सौंप दिए गए.
थानेदार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल या कोई अन्य सामान गुम होने पर बिना देरी किए संबंधित थाना में सनहा दर्ज कराएं. समय पर सूचना मिलने से पुलिस को सामान बरामद करने में मदद मिलती है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

