Search

 
 
 

Gumla News:  बारिश नहीं होने से सूखा पड़ा क्षेत्र, महिलाओं ने जलाभिषेक कर इंद्रदेव से बारिश की कामना की

मानसून की बेरुखी और खेतों में बढ़ता सूखा लोगों के लिए चिंता का सबब बन गया है. लोगों ने भरपूर बारिश के लिए देवी-देवताओं को मनाने का प्रयास किया. इसी कड़ी में गमहरिया गांव में मंगलवार सुबह आस्था का अनूठा नजारा देखने को मिला.
 

Gumla: मानसून की बेरुखी और खेतों में बढ़ता सूखा लोगों के लिए चिंता का सबब बन गया है. लोगों ने भरपूर बारिश के लिए देवी-देवताओं को मनाने का प्रयास किया. इसी कड़ी में गमहरिया गांव में मंगलवार सुबह आस्था का अनूठा नजारा देखने को मिला. सैकड़ों महिलाओं ने अच्छी बारिश और खेती-बाड़ी की समृद्धि की कामना को लेकर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ देवी मंडप एवं पीपल वृक्ष पर जलाभिषेक किया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

सुबह करीब 11 बजे पहान पुजार के नेतृत्व में महिलाओं ने हापामुनि गांव स्थित जोड़ा तालाब से कलश में जल भरकर पैदल यात्रा निकाली. श्रद्धालुओं ने देवी मंडप पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिसर स्थित पीपल वृक्ष पर जल अर्पित कर इंद्र देव से समय पर अच्छी वर्षा, भरपूर फसल तथा गांव की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की.

 

ग्रामीणों ने बताया कि यह गांव की वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा है. मान्यता है कि देवी मंडप और पीपल वृक्ष पर सामूहिक जलाभिषेक करने से इंद्र देव प्रसन्न होते हैं और अच्छी वर्षा होती है. इस वर्ष सामान्य से कम बारिश होने के कारण धान समेत खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. ऐसे में ग्रामीणों ने परंपरा और आस्था के सहारे अच्छी बारिश की कामना करते हुए सामूहिक जलाभिषेक किया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही