Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Gumla News: वेतन मद से अवैध निकासी की खबर निकली झूठी, गुमला पुलिस ने किया खंडन

गुमला पुलिस ने वेतन मद में अवैध निकासी की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में गुमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आई है.
Advertisement
Advertisement

Gumla : गुमला पुलिस ने वेतन मद में अवैध निकासी की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में गुमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आई है.

 

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उपायुक्त कार्यालय, गुमला के माध्यम से यह सूचना दी गई थी कि गुमला कोषागार से वेतन मद में अवैध निकासी की गई है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक को तत्काल विस्तृत जांच का निर्देश दिया गया था.

 

जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि गुमला कोषागार से वेतन मद में किसी भी प्रकार की अवैध निकासी नहीं की गई है. पुलिस ने कहा कि तथ्यों के आधार पर यह मामला पूरी तरह निराधार पाया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही