Search

 
 
 

Jharkhand News : डबल सैलरी नहीं, DA एरियर का मामला, पुलिस एसोसिएशन ने बताई सच्चाई

झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन ने पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) को कथित रूप से दोहरा वेतन/एरियर भुगतान किए जाने की खबरों पर स्पष्टीकरण जारी किया है. एसोसिएशन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मीडिया में प्रकाशित खबर भ्रामक है और तथ्यों की सही जानकारी के बिना प्रसारित की गई है.
 

Ranchi : झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन ने पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) को कथित रूप से दोहरा वेतन/एरियर भुगतान किए जाने की खबरों पर स्पष्टीकरण जारी किया है. एसोसिएशन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मीडिया में प्रकाशित खबर भ्रामक है और तथ्यों की सही जानकारी के बिना प्रसारित की गई है.

 

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कुछ समाचार पत्रों में यह प्रकाशित हुआ था कि राज्य के 14 कोषागारों से डीएसपी समेत कई कर्मियों को फर्जी ढंग से दोहरा वेतन निकाला गया है.

 

इस पर एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि यह मामला महालेखाकार (लेखा) झारखंड के ऑडिट ऑब्जर्वेशन से जुड़ा है, जिसमें पलामू जिले के कुछ पुलिस उपाधीक्षकों के वेतन खाते में वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान महंगाई भत्ता (DA) के एरियर भुगतान पर आपत्ति जताई गई है.

 

एसोसिएशन ने बताया कि संबंधित डीएसपी के खातों में डीए एरियर की राशि लगभग 6,000 रुपये या उससे कम है, जो उनके कुल वेतन की तुलना में बहुत कम है. जैसे ही यह मामला संज्ञान में आया, संबंधित अधिकारियों ने ट्रेजरी चालान के माध्यम से राशि जमा कर दी है. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच प्रक्रिया जारी है और जल्द ही इसका निष्कर्ष सामने आने की संभावना है.

 

विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि मीडिया में यह खबर चल रही है कि पुलिस उपाधीक्षकों ने दोहरा मासिक वेतन प्राप्त किया है, जो पूरी तरह गलत है. एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि दोषी पाए जाने वाले कर्मियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, लेकिन बिना तथ्यों की पुष्टि किए ऐसी खबरों का प्रसारण उचित नहीं है.

 

एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर कुमार पांडेय और उपाध्यक्ष संजय कुमार ने मीडिया से अपील की है कि किसी भी समाचार के प्रकाशन से पहले तथ्यों का सत्यापन अवश्य किया जाए, ताकि भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही