Search

 
 
 

Gumla News: जिला कौशल विकास योजना की समीक्षा, होमस्टे प्रशिक्षण को बढ़ावा देने पर जोर

Gumla News: उपायुक्त ने स्थानीय युवाओं के लिए होमस्टे प्रशिक्षण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पर्यटन एवं आर्थिक संभावनाओं से युवाओं को जोड़कर आजीविका और स्वरोजगार के नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं.
 
जिला कौशल विकास योजना की समीक्षा बैठक
  • स्थानीय रोजगार की जरूरतों के अनुरूप तैयार हो जिला कौशल विकास योजना : उपायुक्त

Gumla News: गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कौशल समिति की बैठक हुई. बैठक में जिला कौशल समिति के सदस्यों के साथ विभिन्न कौशल प्रशिक्षण केंद्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में जिले में संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों की प्रगति, प्रशिक्षण की स्थिति तथा युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई.


इसे भी पढ़ें:

 

बैठक के दौरान यूएनडीपी परियोजना सहायक, गुमला के प्रतिनिधि ने जिला कौशल विकास योजना (District Skill Development Plan) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. जिले में संचालित विभिन्न कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों, प्रशिक्षण की वर्तमान स्थिति तथा युवाओं के लिए उपलब्ध कौशल विकास के अवसरों की जानकारी भी साझा की गई. उपायुक्त ने जिला कौशल विकास योजना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया.

 

इस दौरान प्रगति परियोजना (Pragati Project) की भी समीक्षा की गई. बैठक में युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई. उपायुक्त ने स्थानीय युवाओं के लिए होमस्टे प्रशिक्षण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पर्यटन एवं आर्थिक संभावनाओं से युवाओं को जोड़कर आजीविका और स्वरोजगार के नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं.

 

उन्होंने जिला कौशल विकास योजना में स्थानीय मांग, रोजगार की संभावनाओं एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण ट्रेडों को शामिल करने पर विशेष जोर दिया. साथ ही, कौशल प्रशिक्षण के बाद युवाओं के रोजगार से जुड़ाव की स्थिति पर भी प्रभावी निगरानी रखने की आवश्यकता बताई.


उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं प्रशिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया कि जिले में कौशल प्रशिक्षण व्यवस्था को स्थानीय रोजगार की आवश्यकताओं एवं उपलब्ध आर्थिक अवसरों से जोड़ा जाए, ताकि युवाओं को उनकी रुचि एवं बाजार की मांग के अनुरूप व्यावहारिक, रोजगारपरक एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही