Search

 
 
 

Gumla News: हेलता से बालतूपाठ तक होगा सड़क निर्माण, मंत्री व सांसद ने किया शिलान्यास

Gumla News: सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क का निर्माण होने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी. शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया.
 
सड़क निर्माण का शिलान्यास करते मंत्री व सांसद

Gumla News: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हेलता से बालतूपाठ तक करीब 5 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास सांसद सुखदेव भगत व राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने संयुक्त रूप से किया. सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है.

 

इसे भी पढ़ें:


शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क का निर्माण होने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी. शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया.


वहीं कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि सड़क बनने से वर्षों से आवागमन की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को राहत मिलेगी. बरसात के दिनों में खराब रास्ते के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. सड़क बनने से बच्चों को स्कूल आने-जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने तथा ग्रामीणों को बाजार तक जाने में सुविधा होगी.


ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और गांवों को मुख्य मार्ग से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही