- एजेंसी और अधिकारियों को लगाई फटकार
- काम में तेजी लाने का निर्देश
Gumla News : गुमला जिले के सिसई प्रखंड के पोड़ा पाहन टोली में करीब 145 करोड़ रुपये की हर घर नल-जल योजना चार साल बाद भी आधूरी पड़ी है. पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर इस योजना के पावर प्लांट इंटेक वेल का निरीक्षण किया. योजना का काम पूरा नहीं होने पर मंत्री ने नाराजगी जताई.
इसे भी पढ़ें
मंत्री ने योजना के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से जानकारी ली. काम की धीमी रफ्तार और निर्माण की गुणवत्ता को लेकर उन्होंने ठेकेदार और अभियंताओं को कड़ी फटकार लगाई.
मंत्री ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाए. उन्होंने मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सामग्री का इस्तेमाल करने और निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा. साथ ही संबंधित अधिकारियों को योजना की प्रगति पर लगातार निगरानी रखने और कार्य में अनावश्यक विलंब नहीं होने देने का निर्देश दिया.
मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. करोड़ों रुपये की इस योजना के निर्माण में देरी को गंभीरता से लिया जाएगा. उन्होंने संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी को तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने को कहा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

