Search

 
 
 

Gumla News: डीएवी मोड़ के पास RTO का सघन जांच अभियान, वसूला एक लाख का जुर्माना

Gumla News: अभियान का नेतृत्व मोटरयान निरीक्षक प्रदीप कुमार तिर्की ने किया. इस दौरान दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट चलने वाले और ट्रिपल राइडिंग करने वाले चालकों पर विशेष नजर रखी गई. जांच अभियान के दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, परमिट, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) और रोड टैक्स से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई. आवश्यक कागजात नहीं पाए जाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान काटे गए.
 
वाहन चेकिंग अभियान
  • गुमला में सड़क सुरक्षा अभियान, बिना हेलमेट और अधूरे दस्तावेजों के साथ चलने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई

Gumla News: जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग ने मंगलवार को डीएवी मोड़ के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया. अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई. जांच के दौरान 1 लाख 5 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.


अभियान का नेतृत्व मोटरयान निरीक्षक प्रदीप कुमार तिर्की ने किया. इस दौरान दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट चलने वाले और ट्रिपल राइडिंग करने वाले चालकों पर विशेष नजर रखी गई.


इसे भी पढ़ें:

 

वाहन के कागजात नहीं होने पर भी कार्रवाई

जांच अभियान के दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, परमिट, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) और रोड टैक्स से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई. आवश्यक कागजात नहीं पाए जाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान काटे गए.

 

मोटरयान निरीक्षक प्रदीप कुमार तिर्की ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि सड़क पर की गई छोटी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है. इसलिए वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना जरूरी है.

आगे भी जारी रहेगा जांच अभियान

जिला परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा. वाहन चालकों से हेलमेट और सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज दुरुस्त रखने की अपील की गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही