Search

 
 
 

Gumla News: सहिया बहनों ने की लंबित प्रोत्साहन राशि मांग को लेकर बैठक

Gumla News: बैठक में सहिया बहनों ने बताया कि उनके द्वारा लगातार स्वास्थ्य विभाग के कार्यों में सहयोग करने के बावजूद कई वर्षों से प्रोत्साहन राशि का भुगतान लंबित है. बैठक में चर्चा के अनुसार, कुछ मदों में मिलने वाली राशि में भी काफी अंतर है और कई सहिया बहनों को अपेक्षित प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पा रही है.
 
सहिया बहनों की हुई बैठक

Gumla News: गुमला जिला स्वास्थ्य सहिया संघ के तत्वावधान में सहिया बहनों की बैठक जिला अध्यक्ष सय्यदा खातून की अध्यक्षता में बाजार टांड गुमला में हुई. बैठक में सहिया बहनों की लंबे समय से लंबित प्रोत्साहन राशि, स्वास्थ्य विभाग से मिलने वाले भुगतान तथा सहिया बहनों के अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.


इसे भी पढ़ें:


बैठक में सहिया बहनों ने बताया कि उनके द्वारा लगातार स्वास्थ्य विभाग के कार्यों में सहयोग करने के बावजूद कई वर्षों से प्रोत्साहन राशि का भुगतान लंबित है. बैठक में चर्चा के अनुसार, कुछ मदों में मिलने वाली राशि में भी काफी अंतर है और कई सहिया बहनों को अपेक्षित प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पा रही है.

 

सहिया बहनों ने कहा कि वे गर्भवती महिलाओं, बच्चों, टीकाकरण, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की तहत मरीज की इलाज पर सहिया बहनों को प्रति मरीज पर 250 मिलना जो 2020 से गुमला जिला की कोई भी सहिया बहनों को कोई प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है.


सय्यदा खातून ने कहा कि, “सहिया बहनें स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं. वे गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का काम करती हैं. उनके मेहनत के अनुरूप प्रोत्साहन राशि समय पर मिलना उनका अधिकार है. वर्षों से लंबित भुगतान का शीघ्र समाधान होना चाहिए.”


बैठक में उपस्थित सहिया बहनों ने एकजुट होकर अपनी समस्याओं को उचित मंच पर रखने तथा लंबित प्रोत्साहन राशि के भुगतान के लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही