Search

 
 
 

Gumla News: सुरसांग में स्कूली छात्रों को साइबर अपराध व डायन प्रथा को लेकर किया गया जागरूक

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सुरसांग थाना पुलिस ने गुरुवार को राजकीय +2 विद्यालय सुरसांग में छात्र-छात्राओं के बीच साइबर अपराध की रोकथाम एवं डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया.
 
गुमला जिला की खबरें

Gumla: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सुरसांग थाना पुलिस ने गुरुवार को राजकीय +2 विद्यालय सुरसांग में छात्र-छात्राओं के बीच साइबर अपराध की रोकथाम एवं डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया. 

Uploaded Image

डायन प्रथा को लेकर छात्रों को किया गया जागरूक 

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने के नुकसान, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल सुरक्षा के बारे में जानकारी दी. साथ ही विद्यार्थियों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेन-देन के झांसे में न आएं तथा साइबर अपराध होने पर तुरंत संबंधित पुलिस थाना या साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें.

 

इसे भी पढ़ें:


इसके साथ ही डायन प्रथा जैसी अमानवीय और अंधविश्वास पर आधारित कुरीति के खिलाफ बच्चों को जागरूक किया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डायन-बिसाही के नाम पर किसी महिला या व्यक्ति को प्रताड़ित करना, हिंसा करना या सामाजिक रूप से बहिष्कृत करना कानूनन दंडनीय अपराध है. समाज से इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए सभी लोगों, विशेषकर युवाओं को जागरूक होने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया.


कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक कुरीतियों से संबंधित कई प्रश्न पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने सरल एवं व्यावहारिक तरीके से उत्तर दिया. अंत में सभी छात्र-छात्राओं को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, अंधविश्वास से दूर रहने तथा कानून का सम्मान करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई.


झारखंड पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी साइबर अपराध या डायन प्रथा से संबंधित घटना की जानकारी तुरंत निकटतम पुलिस थाना अथवा संबंधित हेल्पलाइन पर दें, ताकि समय पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही