Search

 
 
 

Gumla News : सड़क हादसा में स्कूटी सवार की मौत, महिला-बच्चे समेत चार घायल

Gumla News : हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.जानकारी के अनुसार, बसिया निवासी लक्ष्मण उरांव अपनी पत्नी रेणु उरांव और करीब एक वर्षीय बेटी जयरिना उरांव के साथ मारुति ऑल्टो 800 कार से बसिया की ओर से गुमला-अरमई जा रहे थे.
 
सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

Gumla News : पालकोट थाना क्षेत्र के सेमरा जंगल मरदा नदी के समीप बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला और एक बच्चा समेत चार लोग घायल हो गए. 

 

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.जानकारी के अनुसार, बसिया निवासी लक्ष्मण उरांव अपनी पत्नी रेणु उरांव और करीब एक वर्षीय बेटी जयरिना उरांव के साथ मारुति ऑल्टो 800 कार से बसिया की ओर से गुमला-अरमई जा रहे थे. 

 

इसी दौरान गुमला की ओर से आ रही स्कूटी से उनकी कार की सीधी टक्कर हो गई. स्कूटी पर भादो केरकेट्टा और उनकी पत्नी उर्मिला केरकेट्टा सवार थे.टक्कर में स्कूटी सवार भादो केरकेट्टा की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उनकी पत्नी उर्मिला केरकेट्टा, कार सवार लक्ष्मण उरांव, उनकी पत्नी रेणु उरांव और बेटी जयरिना घायल हो गए. 

 

घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया है. उर्मिला केरकेट्टा बाघपंचा आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका बताई गई हैं.घटना की सूचना मिलने पर पालकोट थाना प्रभारी अंकित राज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया.

 

 पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.बताया गया कि मृतक भादो केरकेट्टा बीएसएफ के जवान थे और करीब 15 दिन पहले ही छुट्टी पर गुमला आए थे. घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही