Search

 
 
 

Gumla News: डीसी की पहल से फाइलेरिया प्रभावित 6 लोगों मिला व्हीलचेयर

Gumla News: पहल का उद्देश्य फाइलेरिया प्रभावित व्यक्तियों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत प्रदान करने के साथ-साथ उनकी दैनिक गतिविधियों को सुगम बनाना और आत्मनिर्भरता एवं गरिमापूर्ण जीवन को बढ़ावा देना है. व्हीलचेयर के माध्यम से लाभार्थियों को अपने दैनिक कार्यों एवं आवश्यक आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी.
 
फाइलेरिया प्रभावित 6 लोगों मिला व्हीलचेयर

Gumla News: गुमला उपायुक्त के निर्देश के आलोक में लसीका फाइलेरिया से प्रभावित व्यक्तियों की सुगम आवाजाही एवं दैनिक जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई. पालकोट प्रखंड कार्यालय में लसीका फाइलेरिया से प्रभावित छह व्यक्तियों को व्हीलचेयर मिला. 


इस पहल का उद्देश्य फाइलेरिया प्रभावित व्यक्तियों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत प्रदान करने के साथ-साथ उनकी दैनिक गतिविधियों को सुगम बनाना और आत्मनिर्भरता एवं गरिमापूर्ण जीवन को बढ़ावा देना है. व्हीलचेयर के माध्यम से लाभार्थियों को अपने दैनिक कार्यों एवं आवश्यक आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी.

 

इसे भी पढ़ें:

 

व्हीलचेयर वितरण का कार्य प्रखंड प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पिरामल फाउंडेशन के समन्वित प्रयास से संपन्न हुआ. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही. सभी संबंधित पक्षों के समन्वय एवं सहयोग से जरूरतमंद फाइलेरिया प्रभावित व्यक्तियों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने का यह प्रयास किया गया.

 

व्हीलचेयर से लाभान्वित व्यक्तियों में पेटसेरा की सुकमनी देवी एवं बसंती एक्का, टपकारा के बुधवा पाहन, सतखारी की गोंदी ओरांव एवं नागी लकड़ा तथा बाघिमा की शीला देवी शामिल हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही