Search

 
 
 

Gumla News: बसिया में विशेष अंचल दिवस, उपायुक्त ने सुनीं भूमि-राजस्व संबंधी समस्याएं

इलाके के भूमि एवं राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर शनिवार को बसिया अंचल में विशेष अंचल दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त दिलीपेश्वर महत्तो ने बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया.
 

Gumla: इलाके के भूमि एवं राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर शनिवार को बसिया अंचल में विशेष अंचल दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त दिलीपेश्वर महत्तो ने बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया.


अंचल दिवस में कुल 8 मामलों की सुनवाई हुई. इस दौरान संबंधित पक्षकारों से दस्तावेज एवं अभिलेखों की जानकारी लेकर मामलों के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की गई.

 

इसे भी पढ़ें:


उपायुक्त ने कहा कि अंचल दिवस का उद्देश्य नागरिकों को भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों के लिए जिला मुख्यालय का अनावश्यक चक्कर लगाने से बचाना है. उन्होंने कहा कि भूमि के स्वामित्व (टाइटल) से जुड़े विवादों का निपटारा राजस्व न्यायालय में नहीं, बल्कि व्यवहार न्यायालय में होता है.


उन्होंने बताया कि अंचल स्तर पर समाधान नहीं होने पर नियमानुसार भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) न्यायालय में अपील की जा सकती है. जरूरत पड़ने पर पात्र लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराई जा सकती है. मौके पर अपर समाहर्ता राजीव नीरज, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बीडीओ, सीओ सहित संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही