Search

 
 
 

Gumla News : तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक-स्कूटी को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

Gumla News : जानकारी के अनुसार, बोलेरो ने पहले बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महेश महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक घायल हो गया. हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन रोकने के बजाय तेज गति से भागने लगा.
 
घायलों का चल रहा इलाज

Gumla News : शहर के सिसई रोड पर बुधवार रात तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने कुछ ही दूरी के अंतराल में दो सड़क हादसों को अंजाम दिया. पहली घटना में बाइक सवार हेसागुटु, सिसई निवासी महेश महतो की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के अनुसार, बोलेरो ने पहले बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महेश महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक घायल हो गया. हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन रोकने के बजाय तेज गति से भागने लगा.

 

कुछ दूर आगे सिसई रोड स्थित मदरसा के पास बोलेरो ने एक स्कूटी को भी टक्कर मार दी. स्कूटी पर दो भाई पानी लेकर लौट रहे थे. हादसे में लोहरदगा रोड निवासी आदित्य प्रकाश के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है, जबकि चेटर निवासी नैतिक का पैर टूट गया. दोनों घायलों को सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

 

लगातार दो हादसों के बाद स्थानीय लोगों ने बोलेरो का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन चालक तेज रफ्तार से वाहन लेकर पालकोट रोड की ओर फरार हो गया. देर रात तक पुलिस बोलेरो और उसके चालक की पहचान नहीं कर सकी थी.

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर अस्पताल में घायलों के परिजन और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार बोलेरो की तलाश की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही