Search

 
 
 

Gumla News: शहीद जवान संतोष उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, दी गई श्रद्धांजलि

Gumla News: चपका चौक स्थित CRPF के शहीद जवान संतोष उरांव की नई प्रतिमा का अनावरण किया गया. पूर्व सीआरपीएफ डीआईजी रविंद्र भगत, शहीद संतोष उरांव की पत्नी, भाई एवं अन्य परिजनों ने संयुक्त रूप से प्रतिमा अनावरण का किया.
 
शहीद जवान संतोष उरांव की प्रतिमा का अनावरण

Gumla News: चपका चौक स्थित CRPF के शहीद जवान संतोष उरांव की नई प्रतिमा का अनावरण किया गया. प्रतिमा अनावरण का पूर्व सीआरपीएफ डीआईजी रविंद्र भगत, शहीद संतोष उरांव की पत्नी, भाई एवं अन्य परिजनों ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर सीआरपीएफ के अधिकारी एवं जवान विशेष रूप से उपस्थित रहे. जवानों ने शहीद को सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.


इसे भी पढ़ें:


गौरतलब है कि वर्ष 2023 में चाईबासा के टोंटो प्रखंड स्थित हाथीबुरु घाटी में आईईडी बम विस्फोट की घटना में संतोष उरांव शहीद हो गए थे. देश की सुरक्षा में उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उनकी स्मृति में चपका चौक पर प्रतिमा स्थापित की गई थी.


हालांकि, पूर्व में स्थापित प्रतिमा क्षतिग्रस्त होकर गिर गई थी. इसके बाद शहीद के सम्मान और उनकी स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से नई प्रतिमा स्थापित की गई. अनावरण समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद संतोष उरांव के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया.


मौके पर पूर्व उपप्रमुख कृष्णा कुमार लोहरा,पंचायत समिति सदस्य रामवृत उरांव, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. सभी ने शहीद के अदम्य साहस और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही