Gumla News : तैसेरा मोड़ के समीप बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूल से साइकिल पर घर लौट रहे भाई-बहन को पीछे से टक्कर मार दी.
घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है. शनिवार को शव के साथ सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं .उन्होंने घायल बच्चे का समुचित इलाज कराने और मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की. इसके साथ ही क्षेत्र में चल रहे अवैध बालू कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग भी उठाई.
ग्रामीणों का कहना है कि बालू लदे तेज रफ्तार वाहनों पर प्रशासन की ओर से सख्ती नहीं किए जाने के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं.

