Search

 
 
 

Gumla News : चैनपुर में किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Gumla News : पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए रविवार की सुबह खुद चैनपुर थाना पहुंची और थाना प्रभारी को आपबीती सुनाई. पीड़िता की शिकायत को थाना प्रभारी ने गंभीरता से लिया और महज तीन घंटे के भीतर पुलिस ने केराबार ठूठा टोली से दोनों आरोपियों को दबोच लिया.
 
आरोपी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस.

Gumla News : गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलने के बाद चैनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज तीन घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

 

इसे भी पढ़ें


मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी करमा पर्व मनाने शनिवार को दूसरे गांव से केराबार ठूठा टोली आई हुई थी. आरोप है कि इसी दौरान रात करीब आठ बजे आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए रविवार की सुबह खुद चैनपुर थाना पहुंची और थाना प्रभारी को आपबीती सुनाई. पीड़िता की शिकायत को थाना प्रभारी ने गंभीरता से लिया और महज तीन घंटे के भीतर पुलिस ने केराबार ठूठा टोली से दोनों आरोपियों को दबोच लिया.


पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपियों में से एक नाबालिग है, जबकि दूसरे की पहचान दयानंद सिंह (21 वर्ष) के रूप में हुई. वह छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का रहने वाला है. वह वर्तमान में केराबार ठूठा टोली में अपनी मुंहबोली फुआ के घर रहकर खेती-बाड़ी का काम करता है.
पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा. पूछताछ के बाद सोमवार को दोनों आरोपियों को गुमला भेजा गया. मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही