Search

 
 
 

Gumla News : दुष्कर्म के आरोपी ASI पर गिरी गाज, झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने संगठन से निकाला

गुमला में महिला से दुष्कर्म और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में गिरफ्तार एएसआई मनोज पासवान पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने बड़ी कार्रवाई की है. संगठन ने गुमला शाखा के निलंबित सचिव रहे मनोज पासवान को तत्काल प्रभाव से सदस्यता से निष्कासित कर दिया है. साथ ही उन्हें सचिव पद से भी हटा दिया गया है.
 

Ranchi : गुमला में महिला से दुष्कर्म और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में गिरफ्तार एएसआई मनोज पासवान पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने बड़ी कार्रवाई की है. संगठन ने गुमला शाखा के निलंबित सचिव रहे मनोज पासवान को तत्काल प्रभाव से सदस्यता से निष्कासित कर दिया है. साथ ही उन्हें सचिव पद से भी हटा दिया गया है.

 

झारखंड पुलिस एसोसिएशन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि संगठन की गरिमा और पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले मामलों में किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी. केंद्रीय समिति ने पूरे मामले को गंभीर मानते हुए यह फैसला लिया.

 

जानकारी के अनुसार खूंटी जिले की रहने वाली 25 वर्षीय युवती की शिकायत पर महिला थाना गुमला में मामला दर्ज किया गया था. जांच के दौरान आरोपी एएसआई मनोज पासवान के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर 12 मई को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

 

बताया जा रहा है कि यह पहला मौका नहीं है जब मनोज पासवान विवादों में आए हों. इससे पहले भी उन पर महिला पुलिसकर्मियों से जुड़े गंभीर आरोप लग चुके हैं. वर्ष 2025 में महिला सहायक आरक्षी और महिला आरक्षी द्वारा दिए गए संयुक्त आवेदन के आधार पर गुमला थाना में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. उस समय भी संगठन ने उन्हें सचिव पद से निलंबित कर दिया था. बाद में वे जनवरी 2026 में जमानत पर बाहर आए थे.

 

इधर, इस पूरे मामले के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में चर्चा तेज है. झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने सभी पुलिसकर्मियों से आचार और अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी ऐसे कृत्य को स्वीकार नहीं किया जाएगा जिससे पुलिस विभाग और संगठन की प्रतिष्ठा प्रभावित हो.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही