Search

 
 
 

Ramgarh News : अपहरण व रंगदारी मामले का आरोपी गिरफ्तार

पतरातू थाना क्षेत्र में अपहरण व रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी मो. जमीर को गिरफ्तार कर लिया है. उसे बुधवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया. उस पर रांची जिले के कांके निवासी विकास कुमार सिंह (पिता द्वारिका सिंह) ने 12 मई को पतरातू (भुरकुंडा) थाने में अपहरण कर रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया था.
 
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस अधिकारी.

Ramgarh : रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में अपहरण व रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी मो. जमीर को गिरफ्तार कर लिया है. उसे बुधवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया. उस पर रांची जिले के कांके निवासी विकास कुमार सिंह (पिता द्वारिका सिंह) ने 12 मई को पतरातू (भुरकुंडा) थाने में अपहरण कर रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया था. 

 


रामगढ़ एसपी को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी मो. जमीर अपने घर पर मौजूद है. इसके बाद पुलिस टीम ने न्यू मार्केट पतरातू स्थित उसके आवास पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मो. जमीर का आपराधिक इतिहास रहा है. छापेमारी टीम में भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेन्द्र कुमार, बिनोद कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही