Search

 
 
 

Gumla News : बाल सुधार गृह से तीन किशोर फरार, चादर की रस्सी बना फांदी दीवार

जिले के सीलम स्थित बाल सुधार गृह (रिमांड होम) से शुक्रवार की सुबह तीन किशोर फरार हो गए. इस घटना ने बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
 
  • चादरों को बांधकर रस्सी बनाई और दीवार फांदकर हुए फरार
  • सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

Gumla :  जिले के सीलम स्थित बाल सुधार गृह (रिमांड होम) से शुक्रवार की सुबह तीन किशोर फरार हो गए. इस घटना ने बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.  

 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब छह बजे तीनों किशोर ने सुनियोजित तरीके से फरार होने की योजना बनाई. बताया जा रहा है कि उन्होंने चादरों को बांधकर लंबी रस्सी तैयार की और उसे दीवार के ऊपरी हिस्से में लगे लोहे के एंगल में फंसाया.

 

इसके बाद रस्सी के सहारे ऊंची दीवार पार कर मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही बाल सुधार गृह प्रशासन और पुलिस टीम सक्रिय हो गई है. आसपास के इलाकों में किशोरों की तलाश की जा रही है.

 

पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. प्रारंभिक जांच में सुरक्षा में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है. प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है और यह पता लगाया जा रहा है कि फरारी के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की भूमिका क्या थी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही