- 200 से ज्यादा ट्रक फंसे
Gumla News : रांची-छत्तीसगढ़ मार्ग पर सिलम घाटी के पास एक ट्रक के पलटने से गुरुवार को भीषण जाम लग गया. हादसे के बाद सिलम से बाइपास तक करीब 4 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई. जाम में 200 से अधिक ट्रक समेत बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन फंस गए.
सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने में जुट गई.

