Search

 
 
 

Gumla News : शिबू सोरेन को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने गुरुजी के संघर्षों को किया याद

चैनपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य सुशील दीपक मिंज की अगुवाई में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. सभी ने गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण श्रद्धांजलि दी.
 
गुरुजी को श्रद्धांजलि देते.

Gumla : गुमला जिले में मंगलवार को झारखंड आंदोलन के अगुआ दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई. चैनपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य सुशील दीपक मिंज की अगुवाई में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. सभी ने गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण श्रद्धांजलि दी.

 


इस मौके पर जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए दिशोम गुरु के संघर्षों को याद किया गया. दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया गया. बेंदोरा पंचायत के मुखिया सुशील दीपक मिंज ने कहा की दिशोम गुरु शिबू सोरेन शोषितों, आदिवासियों और वंचितों की आवाज थे. उनका पूरा जीवन जल, जंगल, जमीन और झारखंडी अस्मिता की रक्षा के लिए समर्पित रहा.


जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने कहा की शिबू सोरेन का झारखंड के विकास और सामाजिक समरसता में योगदान अद्वितीय है. गुरुजी का नाम इतिहास के पन्नों में हमेशा अमर रहेगा. समारोह में बीडीओ यादव बैठा, सीओ दिनेश गुप्ता, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अल्बर्ट तिग्गा, रश्मि भारती, शोभा देवी, रघुनंदन प्रसाद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही