Search

 
 
 

Gumla News : हिंडाल्को कंपनी के सहयोग से 20 दिव्यांगों के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण

Gumla News : डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन दिव्यांगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है.
 
लाभुकों के साथ अधिकारी.

Gumla News : हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (माइंस डिवीजन) लोहरदगा व गुमला जिला समाज कल्याण विभाग के संयुक्त सहयोग से 20 दिव्यांगों के बीच मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया. गुमला डीसी दिलेश्वर महतो व डीडीसी अनिमेष रंजन की उपस्थिति में लाभुकों को ट्राइसाइकिल दी गई. इस अवसर पर हिंडाल्को के सीएसआर प्रमुख नीरज कुमार व मनोज कुमार चौधरी मौजूद रहे.

 

इसे भी पढ़ें


ट्राइसाइकिल मिलने से दिव्यांगजनों के चेहले खिल उठे. डीसी ने कहा कि अब इन्हें अपने दैनिक कार्यों, शिक्षा, रोजगार व अन्य जरूरी गतिविधियों के लिए आवागमन में मदद मिलेगी. साथ ही दूसरों पर निर्भरता भी कम होगी और वे अपने कार्य अधिक आसानी से कर सकेंगे.


डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन दिव्यांगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है. समाज कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभुकों तक सहायता पहुंचाई जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही