Search

 
 
 

Gumla News: करौंदाबेड़ा में 2 सितंबर को त्रिशहीद श्रद्धांजलि सभा, एहतियातन रूट डायवर्जन

Gumla News: सिमडेगा की ओर से आने वाले भारी मालवाहक वाहनों को बंगरु गांव के समीप रोक दिया जाएगा. वहीं गुमला की ओर से आने वाले भारी माल वाहक वाहनों को अम्बेरडीह गांव के समीप रोका जाएगा. गुमला की ओर से आने वाले यात्री बस व निजी वाहन पालकोट के बघिमा से टेंगरिया भाया नाथपुर होते हुए बसिया मोड़ पहुंचकर सिमडेगा की ओर जा सकेंगे.
 
सांकेतिक तस्वीर

Gumla News: जिले के पालकोट प्रखंड के करौंदा बेड़ा में 2 सितंबर को होने वाले त्रिशहीद श्रद्धांजलि सभा में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन के रूट डायवर्जन किया है. बसिया एसडीपीओ शिव शंकर मरांडी तथा पालकोट थाना प्रभारी अंकित राज ने बताया कि 2 सितंबर को पालकोट प्रखंड में भारी माल वाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह निषेध रहेगा. 

 

इसे भी पढ़ें:


सिमडेगा की ओर से आने वाले भारी मालवाहक वाहनों को बंगरु गांव के समीप रोक दिया जाएगा. वहीं गुमला की ओर से आने वाले भारी माल वाहक वाहनों को अम्बेरडीह गांव के समीप रोका जाएगा. गुमला की ओर से आने वाले यात्री बस व निजी वाहन पालकोट के बघिमा से टेंगरिया भाया नाथपुर होते हुए बसिया मोड़ पहुंचकर सिमडेगा की ओर जा सकेंगे. वहीं सिमडेगा की ओर से आने वाले यात्री बस  व निजी वाहन पालकोट बसिया मोड़ से नाथपुर टेंगरिया बघिमा होते हुए गुमला की ओर जा सकेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही