Search

 
 
 

Gumla News : घुमाने के बहाने ले जाकर ढाई साल की मासूम के साथ दरिंदगी, पड़ोसी किशोर हिरासत में

जिले के सिसई प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने मामले में तत्वरित कार्रवाई करते हुए पड़ोसी किशोर को हिरासत में ले लिया है. वहीं बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
 

Gumla :  जिले के सिसई प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने मामले में तत्वरित कार्रवाई करते हुए पड़ोसी किशोर को हिरासत में ले लिया है. वहीं बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

 

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात पड़ोस का ही किशोर (16 वर्षीय) बच्ची को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया. बताया जाता है कि उसका बच्ची के परिवार के घर आना-जाना था, इसलिए परिजनों को उस पर संदेह नहीं हुआ और बच्ची को उसके साथ भेज दिया गया.

 

आरोप है कि किशोर बच्ची को सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. करीब एक घंटे बाद वह बच्ची को वापस घर लेकर पहुंचा. उस समय बच्ची दर्द से रो रही थी. बच्ची को छोड़ने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया.

 

बच्ची की स्थिति देखकर परिजनों और ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद ग्रामीण गांव में लड़के को खोजा और उसे पकड़ लिया. इसके बाद उसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध कबूल लिया.

 

इसी दौरान पुलिस गांव में पहुंची और लड़के को हिरासत में ले लिया. पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई है और उससे पूछताछ कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही