Search

 
 
 

Jharkhand News : पूर्व IPS विद्यानंद मिश्रा के निधन पर ARIPSO ने जताया शोक

झारखंड के पूर्व आईपीएस अधिकारी व सेवानिवृत्त डीआईजी विद्यानंद मिश्रा के निधन पर एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड आईपीएस ऑफिसर्स (ARIPSO) ने शोक व्यक्त किया है. एसोसिएशन के सदस्यों ने उनकी पावन स्मृति को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है.
 

Ranchi :  झारखंड के पूर्व आईपीएस अधिकारी व सेवानिवृत्त डीआईजी विद्यानंद मिश्रा के निधन पर एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड आईपीएस ऑफिसर्स (ARIPSO) ने शोक व्यक्त किया है. एसोसिएशन के सदस्यों ने उनकी पावन स्मृति को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है.

 

संगठन की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया कि विद्यानंद मिश्रा ने अपने पूरे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, साहस और समर्पण के साथ पुलिस सेवा का दायित्व निभाया. उनका अनुशासित व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और मानवीय व्यवहार हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा.

 

बता दें कि झारखंड पुलिस के पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं सेवानिवृत्त डीआईजी विद्यानंद मिश्रा का 31 मई को रांची के ऑर्किड अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. उनके निधन से पुलिस महकमे और सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के बीच शोक की लहर है.

 

वर्ष 1975 में बीपीएससी के 21वें बैच से पुलिस सेवा में आए विद्यानंद मिश्रा ने संयुक्त बिहार में रांची के सिटी डीएसपी और गोड्डा के पुलिस अधीक्षक समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं. झारखंड गठन के बाद भी उन्होंने विभिन्न जिलों में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं.

 

वर्ष 2004 में वे होमगार्ड एवं अग्निशमन विभाग से डीआईजी पद से सेवानिवृत्त हुए थे. उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें पुलिस पदक और राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही