Search

 
 
 

SDO ऑफिस के कर्मी से दुर्व्यवहार :  अनुसूचित जाति समन्वय समिति ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति समन्वय समिति ने एसडीओ कार्यालय में लिपिक पद पर काम करने वाले महेंद्र कुमार दास के साथ जातिसूचक गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
 
  • मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग
  • कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

Ranchi : अखिल भारतीय अनुसूचित जाति समन्वय समिति ने एसडीओ कार्यालय में लिपिक पद पर काम करने वाले महेंद्र कुमार दास के साथ जातिसूचक गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

 

समिति की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि 2 जून को करीब 12:30 बजे अधिवक्ता मोनालिसा व उनके साथ मौजूद 5-6 अन्य लोग एसडीओ कार्यालय में घुसे और वहां कार्यरत महेंद्र कुमार दास को  कथित रूप से जातिसूचक गाली दी. साथ ही उसके धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया.

 

घटना अन्य कर्मचारियों और आम लोगों के सामने हुई, जिससे अनुसूचित जाति समाज में आक्रोश व्याप्त है. समिति का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह न केवल एक कर्मचारी के सम्मान पर हमला है, बल्कि अनुसूचित जाति समुदाय की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाने वाला मामला है.

 

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति समन्वय समिति ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई करने की मांग की है.

 

साथ ही घटना में शामिल अधिवक्ताओं के बार लाइसेंस रद्द करने की भी मांग उठाई गई है. समिति ने कहा है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने पर समाज के लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही