Gumla News: गुमला में बजरंग दल झारखंड प्रांत की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई है. बैठक में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापति, क्षेत्रीय संयोजक जन्मेजय, विश्व हिंदू परिषद क्षेत्र संगठन मंत्री विजय प्रताप, विहिप प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन, बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो समेत झारखंड के 24 जिलों के कार्यकर्ता शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें:
बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि कार्यकर्ता है तो संगठन है, कार्यकर्ता का विकास होता है तो संगठन का विकास होता है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के अंदर ‘मैं’ यानी अहम का भाव नहीं आना चाहिए, अगर आया तो अहंकार का जन्म होता है और अहंकार से कटु शब्द निकलता है जो समाज को तोड़ने का काम करता है, इसलिए मन में किसी के प्रति द्वेष नहीं रखना है.
बैठक में गुमला जिला विहिप अध्यक्ष अजय सिंह राणा, विहिप जिला मंत्री मनीष बाबू, गुमला विभाग संगठन मंत्री विजय यादव, गुमला विभाग संयोजक मुकेश सिंह,जिला संगठन मंत्री केशव चंद्र साय, बजरंग दल जिला संयोजक संतोष यादव, बजरंग दल जिला सह संयोजक अरविंद लोहरा, विहिप जिला सह मंत्री सकल दीप नाथ सहदेव, विहिप जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अमित कुमार, गुमला प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद सिंह, उपाध्यक्ष दुखन गोप, प्रखंड बजरंग दल संयोजक शानू साहू, विद्यार्थी प्रमुख रवि राम, कुलदीप राम, रामेश्वर जी, जय सिंह, यशराज सिंह, राकेश सिंह, लविश कुमार, विहिप जिला सेवा प्रमुख अमन राणा, विहिप उपाध्यक्ष शिवम जायसवाल, पूनम सिंह, मातृ शक्ति प्रमुख शैल सिंह, श्रद्धा कुमारी, रीता देवी, सीता कुमारी, अनीता देवी, सरोज देवी, शकुंतला देवी, रश्मि कुमारी, सोनम कुमारी, श्रेया कुमारी, अंशिका कुमारी, सहित अन्य जिलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

