Search

 
 
 

Gumla News: रायडीह में गूंजा वंदे मातरम्, राष्ट्रप्रेम का संदेश

Gumla News: मुखिया चुईया कुजूर ने कहा “एक स्वर, एक लय, एक संकल्प और एक भारत” की भावना को जागृत करना तथा नई पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम् के ऐतिहासिक योगदान से परिचित कराना रहा.
 
सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन

Gumla News: वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को रायडीह प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गीत का आयोजन किया गया. विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया.

 

इसे भी पढ़ें:


मुखिया चुईया कुजूर ने कहा “एक स्वर, एक लय, एक संकल्प और एक भारत” की भावना को जागृत करना तथा नई पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम् के ऐतिहासिक योगदान से परिचित कराना रहा. सामूहिक गायन के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा.

 

इस अवसर पर केपुर पंचायत के मुखिया चुईया कुजूर, विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर सिंह, रामप्रित अग्रहरी, मनीष झा, शंभु अग्रहरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही