Search

 
 
 

Gumla News : हिंडाल्को के खिलाफ ग्रामीणों का आंदोलन एक सप्ताह के लिए स्थगित

Gumla News: आंदोलनकारियों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में बॉक्साइट खनन का कार्य चल रहा है, लेकिन प्रभावित गांवों के विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया है.
 
प्रेसवार्ता में जानकारी देते आंदोलनकारी.

Gumla News : गुमला स्थित हिंडाल्को कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का चल रहा आंदोलन 14वें दिन रविवार को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया. यह जानकारी आंदोलन स्थल पर आयोजित प्रेसवार्ता में आंदोलनकारी सूरज नायक ने दी, उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे. इसे एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया है.

 

इसे भी पढ़ें


आंदोलनकारियों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में बॉक्साइट खनन का कार्य चल रहा है, लेकिन प्रभावित गांवों के विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया है. इसी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है.


उन्होंने कहा कि आंदोलन को स्थगित किया गया है, समाप्त नहीं. एक सप्ताह के दौरान सभी पक्षों के साथ बातचीत की जाएगी. इसके बाद आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा. यदि मांगों की पूर्ति की दिशा में सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो आंदोलन पुनः शुरू किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही