Search

 
 
 

Gumla News : महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मायके वाले बोले- हत्या हुई है

Gumla News : मायके के लोगों ने पूजा की हत्या की आशंका जताई है. उन्होंने कहा कि मौत सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई है. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
 
फाइल फोटो.

Gumla News : गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के सारंगों गांव में मंगलवार को एक महिला पूजा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों के अनुसार, पूजा ने घर में लकड़ी के सहारे फांसी लगा ली. परिजनों ने आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा और इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए.

 

इसे भी पढ़ें


वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देख उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया. सदर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.


इधर, मायके के लोगों ने पूजा की हत्या की आशंका जताई है. उन्होंने कहा कि मौत सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई है. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही