Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Gumla News : क्रिकेट मैच के दौरान फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

चेटर मैदान में क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद में गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान चेटर निवासी शिवा केरकेट्टा के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार आरोपी को बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Gumla : गुमला सदर थाना क्षेत्र के चेटर मैदान में क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद में गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान चेटर निवासी शिवा केरकेट्टा के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.


एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि रविवार की शाम करीब 6:15 बजे चेटर मैदान में क्रिकेट मैच चल रहा था. इस दौरान विकास कॉलोनी निवासी बलजीत सिंह व अंपायरिंग कर रहे शिवा केरकेट्टा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि शिवा ने अपनी कमर से पिस्तौल निकाली और बलजीत सिंह पर फायरिंग कर दी. हालांकि गोली किसी को नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया.


 मैदान पर अचानक हुई फायरिंग से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. खिलाड़ियों व दर्शकों ने आरोपी शिवा केरकेट्टा को धर-दबोचा और उसके हाथ से पिस्तौल छीन ली. सूचना मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंचे. लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने सके पास से हथियार जब्त कर लिया और सोमवार दोपहर कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही