Search

 
 
 

Gumla: बसाईर टोली दंपति हमला कांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तारी, मकसद से पर्दा हटाने की कोशिश

Chainpur/ Gumla:  चैनपुर थाना क्षेत्र के बसाईर टोली गांव में 4 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे हथियारबंद अपराधियों द्वारा दंपति पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी रोशन कुजूर के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है.
 
बसाईर टोली दंपति हमला कांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Chainpur/ Gumla:  चैनपुर थाना क्षेत्र के बसाईर टोली गांव में 4 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे हथियारबंद अपराधियों द्वारा दंपति पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी रोशन कुजूर के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है. पुलिस ने आरोपी को बरामद चाकू के साथ शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया. 


पुलिस के मुताबिक, 4 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे दो अज्ञात अपराधियों ने दंपति को कट्टा दिखाकर धमकाया और चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था. इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई.

 

इसे भी पढ़ें:

 

6 अगस्त को पुलिस ने किया था शुरुआती खुलासा

घटना के दो दिन बाद 6 अगस्त को चैनपुर थाना में एसडीपीओ श्रुति ने प्रेस वार्ता कर मामले का प्रारंभिक खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि मामले में पुलिस ने सिरसी डुमरी गांव निवासी प्रवीण एक्का को गिरफ्तार कर ली है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर अब पुलिस ने दूसरे आरोपी रोशन कुजूर को भी गिरफ्तार कर लिया है. 

 

बसाईर टोली की इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए थे. ऐसे में अब पुलिस की जिम्मेदारी केवल आरोपियों को जेल भेजने तक सीमित नहीं है, बल्कि घटना की पूरी साजिश और उसके पीछे छिपे कारणों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है.


खुलासा करने की चुनौती

अब सवाल यही है—दोनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, कट्टा और चाकू भी बरामद हो गया, लेकिन आखिर दंपति पर जानलेवा हमला किस मकसद से किया गया था? इसका जवाब पुलिस के विस्तृत खुलासे के बाद ही साफ हो सकेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही