Search

Ranchi News : अभ्यर्थियों के समर्थन में पहुंचीं अमीषा प्रसाद को पुलिस ने किया डिटेन

Ranchi News : रांची में अभ्यर्थियों द्वारा आयोजित पुतला दहन कार्यकम के दौरान अभ्यर्थियों और झामुमो कार्यकर्ताओं का आमना-सामना हो गया था. इसके बाद मौके पर प्रशासन की ओर से लाठीचार्ज किया गया था. इसमें कई लोगों को चोट भी लगी थी.
 
महिला थाने में मेयर रोशनी खलखो व अमीषा प्रसाद

Ranchi News : रांची में अभ्यर्थियों द्वारा आयोजित पुतला दहन कार्यकम के दौरान अभ्यर्थियों और झामुमो कार्यकर्ताओं का आमना-सामना हो गया था. इसके बाद मौके पर प्रशासन की ओर से लाठीचार्ज किया गया था. इसमें कई लोगों को चोट भी लगी थी.

इसी मामले को लेकर अब अभ्यर्थियों के समर्थन में आईं जन सेवक अमीषा प्रसाद को महिला पुलिस ने कचहरी चौक स्थित उनके कमरे से डिटेन कर लिया है.

अमीषा प्रसाद को डिटेन किए जाने के बाद महिला थाना में रखा गया है. अमीषा प्रसाद का कहना है कि उन्हें किस आधार पर थाना लाया गया है. इसका जवाब प्रशासन को देना चाहिए.

जानकारी के अनुसार, महिला थाना में रांची की मेयर रोशनी खलखो भी मौजूद हैं. वहीं, एक दिन पहले हुए लाठीचार्ज के मामले में अमीषा प्रसाद का नाम सामने आने के बाद प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है.

फिलहाल अमीषा प्रसाद को महिला थाना में रखा गया है और प्रशासन की ओर से उन्हें डिटेन किए जाने के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही