Search

 
 
 

गुमला: नहाने के दौरान नदी में डूबने से किशोर की मौत

जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत असनी पंचायत के नदी टोली में सोमवार को नदी से डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. मृतक की पहचान नदी टोली निवासी खपई उरांव (14), पिता सोमा उरांव के रूप में हुई है.
 

Gumla: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत असनी पंचायत के नदी टोली में सोमवार को नदी से डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. मृतक की पहचान नदी टोली निवासी खपई उरांव (14), पिता सोमा उरांव के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, खपई उरांव दोपहर के समय अकेले नदी में नहाने गया था. इसी दौरान उसे अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया, जिससे वह पानी में संतुलन खो बैठा और गहरे पानी में डूब गया. काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की.

 

कुछ समय बाद स्थानीय लोगों की मदद से किशोर को नदी से बाहर निकाला गया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. हालांकि  डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

 

 

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही