Search

 
 
 

गुमला : ट्रक ने सामने से बाइक में मारी टक्कर, एक युवक का पैर कटा

जिले के बिशुनपुर थाना के नेतरहाट रोड स्थित मिडिल स्कूल के पास बीती रात सड़क में एक बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे में बिशुनपुर बाजार टाड़ निवासी रोशन तिर्की का पैर कटकर अलग हो गया. वहीं बाइक पर पीछे बैठे सियार टोली निवासी चोटे उरांव भी गंभीर रूप से घायल हो गया.
 


Gumla : जिले के बिशुनपुर थाना के नेतरहाट रोड स्थित मिडिल स्कूल के पास बीती रात सड़क में एक बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे में बिशुनपुर बाजार टाड़ निवासी रोशन तिर्की का पैर कटकर अलग हो गया. वहीं बाइक पर पीछे बैठे सियार टोली निवासी चोटे उरांव भी गंभीर रूप से घायल हो गया. 

 

दुर्घटना उस समय हुआ जब एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े. वहीं, टक्कर मारने के बाद ट्रक का चालक बिना रुके वाहन लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए, तुरंत दोनों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद रोशन तिर्की की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल, गुमला रेफर कर दिया गया. 

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल, पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही