Search

 
 
 

Gumla: चैनपुर में जंगली हाथी का कहर, सरखी गांव में किसान का कच्चा घर किया ध्वस्त

Gumla/ Chainpur News: चैनपुर थाना क्षेत्र के सरखी गांव में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. रात्रि को अचानक जंगली हाथी के गांव में आ धमकाने से ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई. हाथी ने गांव के गरीब किसान फुलदोर खलखो के कच्चे मकान को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया.
 
हाथी ने गरीब परिवार का घर का किया क्षतिग्रस्त

Gumla/ Chainpur News: चैनपुर थाना क्षेत्र के सरखी गांव में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. रात्रि को अचानक जंगली हाथी के गांव में आ धमकाने से ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई. हाथी ने गांव के गरीब किसान फुलदोर खलखो के कच्चे मकान को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. 


अचानक हुए हाथी के हमले से परिवार पूरी तरह घबरा गया और किसी तरह घर से भागकर अपनी जान बचाई. पीड़ित किसान फुलदोर खलखो ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्य अपने घर के अंदर सो रहे थे. 

 

इसे भी पढ़ें:


इसी दौरान अचानक जंगली हाथी उनके घर के पास आ पहुंचा और मकान को तोड़ना शुरू कर दिया. हाथी की चिंघाड़ और घर के गिरने की आवाज से परिवार में अफरा-तफरी मच गई. अपनी जान बचाने के लिए परिवार के सभी सदस्य तुरंत घर से बाहर निकलकर किसी तरह सुरक्षित स्थान की ओर भागे. कुछ ही पलों में हाथी ने कच्चे मकान की दीवार और छप्पर को तहस-नहस कर दिया.


हाथी के इस तांडव से सिर्फ घर ही नहीं टूटा, बल्कि घर के अंदर रखा खाने-पीने का सामान भी बर्बाद हो गया. हाथी ने घर में रखा 50 किलोग्राम अनाज चट कर दिया. जबकि मकान के मलबे में दबकर कई महत्वपूर्ण घरेलू सामान भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. 


मकान पूरी तरह टूट जाने के कारण अब इस पीड़ित परिवार के सामने रहने और सिर छिपाने की गंभीर समस्या खड़ा हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही सुबह वन विभाग की टीम सरखी गांव पहुंची. टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर हाथी द्वारा किए गए नुकसान का पूरा जायजा लिया. वनपाल राजकुमार साहू ने नुकसान का आकलन करने के बाद सरकारी प्रावधानों के नियमानुसार जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही