Search

 
 
 

गुमला: ऑनलाइन गेमिंग के जरिए युवती को फंसाकर अपहरण, भारत-पाक सीमा पर मिला लोकेशन

जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन गेमिंग के जरिए एक 21 वर्षीय युवती को झांसे में लेकर कथित रूप से अपहरण कर लिया गया. पीड़िता के पिता ने थाना में शिकायत दर्ज कर बेटी की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है.
 

Gumala: जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन गेमिंग के जरिए एक 21 वर्षीय युवती को झांसे में लेकर कथित रूप से अपहरण कर लिया गया. पीड़िता के पिता ने थाना में शिकायत दर्ज कर बेटी की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है.

 

जानकारी के अनुसार, युवती 30 अप्रैल को सिसई गई थी. इसी दौरान वह घर से लापता हो गई. परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि एक कार में सवार युवक उसे अपने साथ ले गया. जांच में सामने आया कि युवती की पहचान ऑनलाइन गेम खेलते समय राजस्थान के एक युवक से हुई थी, जिससे वह मोबाइल पर बातचीत करती थी.

 

पुलिस जांच के दौरान युवती की लोकेशन भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ट्रेस होने की बात सामने आई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार कार्रवाई में जुटी है और युवती की सुरक्षित वापसी के प्रयास जारी हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 



Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही