Search

 
 
 

रांची के मैरेज हॉल में शादी के दौरान 30 लाख की चोरी

राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित एक मैरेज हॉल में शादी समारोह के दौरान लाखों की चोरी का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, नामकुम निवासी विजय कुमार पांडेय अपनी बेटी की शादी के लिए समारोह आयोजित कर रहे थे.
 

Ranchi: राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित एक मैरेज हॉल में शादी समारोह के दौरान लाखों की चोरी का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, नामकुम निवासी विजय कुमार पांडेय अपनी बेटी की शादी के लिए समारोह आयोजित कर रहे थे. इसी दौरान जयमाला कार्यक्रम के समय नकदी और जेवरात से भरा बैग गायब हो गया.

 


बताया जा रहा है कि बैग विजय पांडेय की पत्नी मंजू पांडेय के पास रखा था, जिसे एक अज्ञात नाबालिग लेकर मौके से फरार हो गया. बैग में नकद रकम, सोने के गहने और एक मोबाइल फोन रखा था. चोरी किए गए सामान की कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये बताई जा रही है.

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध की पहचान के प्रयास जारी हैं. वहीं, पीड़ित पक्ष ने मैरेज हॉल प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने के लिए छापेमारी की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही