Search

 
 
 

बॉक्स ऑफिस पर गनमास्टर G9 vs ये प्रेम मोल लिया:  इमरान ने आयुष्मान की फिल्म को चटाई धूल!

Lagatar Desk : पहले दिन की कमाई में इमरान हाशमी की फिल्म ने बाजी मार ली है. हालांकि, दोनों फिल्मों के कलेक्शन में ज्यादा अंतर नहीं है.शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'गनमास्टर G9' ने रिलीज के पहले दिन 4.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार दो फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला. इमरान हाशमी की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'गनमास्टर G9' और आयुष्मान खुराना की रोमांटिक फैमिली ड्रामा 'ये प्रेम मोल लिया' एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं.

 

पहले दिन की कमाई में इमरान हाशमी की फिल्म ने बाजी मार ली है. हालांकि, दोनों फिल्मों के कलेक्शन में ज्यादा अंतर नहीं है.शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'गनमास्टर G9' ने रिलीज के पहले दिन 4.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

वहीं, आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' 4 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर रही. इस तरह इमरान हाशमी की फिल्म ने महज 30 लाख रुपये की बढ़त बनाई है.

 

गनमास्टर G9' की ओपनिंग ने दिखाई ताकत

इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख स्टारर 'गनमास्टर G9' को लेकर रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता थी. फिल्म ने पहले दिन 4.30 करोड़ रुपये की कमाई कर अच्छी शुरुआत की है. हालांकि, फिल्म की पहले दिन की ऑक्यूपेंसी 12.85 प्रतिशत रही. अब देखना होगा कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में कितना उछाल आता है.

 

ये प्रेम मोल लिया' को मिली धीमी शुरुआत

 

दूसरी ओर, सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी 'ये प्रेम मोल लिया' ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया. फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की जोड़ी नजर आ रही है.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही