Palamu: शहर थाना क्षेत्र के नदी किनारे स्थित अग्रसेन भवन के समीप बुधवार रात गोली चलने की घटना सामने आई है. घटना में एक किशोर को गोली लगने की सूचना है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल को तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है.
इसे भी पढ़ें:
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोलीबारी की घटना आपसी रंजिश से जुड़ी बताई जा रही है.सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी. हालांकि अब तक पुलिस की ओर से मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment